This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

How To Clean Baby Tongue in Hindi | बच्चे की जीभ को कैसे साफ़ करें?

Care for Baby
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: May 19, 2026
How To Clean Baby Tongue in Hindi | बच्चे की जीभ को कैसे साफ़ करें?
Likes128 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • नवजात बच्चे की जीभ साफ करना जरूरी है क्योंकि उनकी कम लार के कारण दूध जीभ पर सफेद कोटिंग बना सकता है, जिसे जल्दी साफ करना चाहिए.
  • बच्चे की जीभ साफ करने के लिए हाथ धोकर, नर्म गीले कपड़े या फिंगर ब्रश से धीरे-धीरे जीभ, मसूड़ों और गालों के अंदरूनी हिस्से की मालिश करें.
  • छह महीने के बाद और पहला दांत आने पर चावल के दाने जितने टूथपेस्ट और बच्चों के मुलायम टूथब्रश का इस्तेमाल करें, और थ्रश होने पर डॉक्टर से सलाह लें.
  • बच्चे की मुंह सफाई के लिए क्या इस्तेमाल करें? Explore our Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2.
Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2
Rating4.8
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

बच्चे की जीभ कैसे साफ करें पर कंप्लीट गाइड (A Complete Guide On How To Clean Baby's Tongue)

अगर बच्चा सॉलिड फ़ूड नहीं खा रहा है या अभी उनके दांत नहीं आए हैं तो उसकी जीभ साफ करना गैर जरूरी लग सकता है. लेकिन छोटे बच्चों का भी मुंह साफ रखने की जरूरत होती है और आप जितनी जल्दी इसकी शुरुआत करें, उतना अच्छा है. मुंह की सफाई केवल बड़े बच्चों और एडल्ट्स के लिए ही नहीं है.

यह ब्लॉग बच्चों की जीभ को कैसे साफ करें के बारे में आपके सभी डाउट्स को दूर करता है और बड़े बच्चों को मुंह साफ करने के बारे में सलाह देता है.

जल्दी शुरुआत करना क्यों फायदेमंद है? (Why is it beneficial to start early?)

आपके मुंह में जो बैक्टीरिया होते हैं वही बच्चे के मुंह में भी होते हैं. बच्चे का मुंह बाकी बचे दूध को साफ करने के लिए संघर्ष करता है क्योंकि वह आपकी तुलना में कम लार बनाते हैं. और यह सफेद कोटिंग बनाते हुए उनकी जीभ पर जमा हो सकता है. उनकी जीभ को साफ करने से उस पर जमी हुई चीजों को हटाने में मदद मिलती है.

लेकिन बच्चे की जीभ साफ कैसे करें? अपने बच्चे की जीभ को एक नम कपड़े से साफ करने से उन्हें मुंह की सफाई की आदत जल्दी पड़ जाती है ताकि जब आप बाद में उनका मुंह को साफ करने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करेंगीं, तो उनको यह अटपटा नहीं लगेगा.

नवजात बच्चे का मुंह और जीभ कैसे साफ करें? (How to clean a newborn's mouth and tongue?)

  • नवजात बच्चे की जीभ कैसे साफ करें, इसके लिए कुछ सरल उपाय नीचे दिए गए हैं:
  • सबसे पहले अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें.
  • अपने बच्चे को अपनी गोद में सुलाकर उसका सिर अपने हाथ में रखें.
  • नर्म कपड़े में लिपटी उंगली को गर्म पानी में डुबोएं.
  • अपने बच्चे के मुंह को धीरे-धीरे खोलें, फिर तौलिया या नर्म कपड़े से धीरे से उनकी जीभ को गोल घूमते हुए सहलाएं.
  • अपनी उंगली से अपने बच्चे के मसूड़ों और उनके गालों के अंदरूनी हिस्से की धीरे से मालिश करें.
  • बच्चे की जीभ कैसे साफ करें यह सबसे ज्यादा चिंता की बात होती है. आप हल्की मालिश के साथ अपने बच्चे की जीभ और मसूड़ों से बचे दूध को हटाने के लिए विशेष रूप से बनाए गए एक मुलायम फिंगर ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपके बच्चे की जीभ को अच्छी तरह से रोजाना कम से कम दो बार ब्रश करना चाहिए.

अगर आपके बच्चे को थ्रश है तो जीभ को साफ करना जरूरी है. (It's important to clean the tongue if your child has thrush)

इससे पहले कि हम बच्चे की जीभ को साफ करने के तरीके पर आगे बढ़ें, यह याद रखना जरूरी है कि दूध आपके बच्चे की जीभ पर सफेद लेयर की एकलौती वजह नहीं है. यह कंडीशन कभी-कभी थ्रश होने पर भी आ सकती है. थ्रश दिखने में जमे हुए दूध जैसा दिखता है. खास बात यह है कि जमे दूध को तो पोंछ कर हटाया जा सकता है. लेकिन थ्रश पोंछने से नहीं जाएंगे.

मुंह में होने वाला फंगल इंफेक्शन थ्रश होता है. ओरल कैंडिडिआसिस के कारण जीभ, मसूड़े, गालों के अंदर और मुंह की छत पर सफेद स्पॉट बन जाते हैं.

अब बात करें कि बच्चे की जीभ के थ्रश को कैसे साफ किया जाए, इंफेक्शन को फैलने से रोकने के लिए ऐंटिफंगल दवा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. अगर कुछ बार पोंछने के बाद भी सफेद परत नहीं हटती है तो अपने बच्चे के पेडिअट्रिशन से संपर्क करें.

छह महीने की उम्र के बाद बच्चे की जीभ कैसे साफ करें? (How to clean a baby's tongue after six months of age?)

जब आपका बच्चा कम से कम छह महीने का हो जाए और उसका पहला दांत आ जाए तो बच्चे की जीभ को साफ करने के लिए टूथपेस्ट और बच्चों के लिए सही टूथब्रश का इस्तेमाल करें.

वैकल्पिक रूप से, जब तक आपका बच्चा थोड़ा बड़ा नहीं हो जाता, तब तक आप फिंगर ब्रश, नर्म कपडे या वॉशक्लॉथ का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपके बच्चे की जीभ और मसूड़ों को भी टूथब्रश से धीरे से रगड़ा जा सकता है.

आपको कम से कम छह महीने के बच्चे को थोड़ा सा टूथपेस्ट—मोटे तौर पर चावल के दाने के बराबर —दिया जाना चाहिए. जब आपका बच्चा तीन साल का हो जाए तो आप इस पार्ट को मटर के बराबर तक बढ़ा सकते हैं.

अपने बच्चे को ब्रश करना और जीभ साफ करना कैसे सिखाएं? (How to teach your toddler how to brush and clean their tongue?)

  • नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए, आप दिखा कर सकते हैं कि बच्चे की जीभ कैसे साफ करें:
  • मुलायम टूथब्रश पर कुछ टूथपेस्ट लगाकर शुरुआत करें.
  • पहले अपने दांतों को (अपने टूथब्रश से) ब्रश करके, आप उन्हें दिखा सकते हैं.
  • इसके बाद बच्चे के दांतोँ को ब्रश करने के लिए उनके टूथब्रश का इस्तेमाल करें. समझाएं कि ब्रश कैसे करना होता है.
  • अपने हाथों से गाइड करते हुए बच्चे को ब्रश करने को कहें. जब तक वह इसे समझ रहें है तब तक आप अपने यंग्सटर्स को भी ऐसा करते हुए देख सकते हैं.

आपको डेंटिस्ट के पास कब जाना चाहिए? (When should you visit the dentist?)

बच्चों और न्यूली बोर्न बेबी की जीभ को ब्रश करने और साफ करने के अलावा पैडियाट्रिक से रेगुलर चेकअप विशेष रूप से जरूरी है.

जनरल गाइड लाइन के अनुसार , अपने बच्चे की पहली डेंटल अपॉइनमेंट, उनके पहले दांत निकलने के छह महीने बाद, या एक साल की उम्र में, जो भी पहले हो, लेना चाहिए. डेंटिस्ट उनके दांतों, जबड़े और मसूड़ों की जांच करेगा. इसके अलावा, दांतों की सड़न और ओरल मोटर डेवलपमेंट के इश्यूज की जांच की जाएगी, और किसी भी ओरल इश्यू का पता चलने पर, आपका डॉक्टर बच्चे की जीभ को साफ करने के लिए घरेलू उपचार बताएगा.

बॉटम लाइन (Bottomline)

मुंह की अच्छी देखभाल कम उम्र में शुरू होती है. हालांकि बच्चे को अपने छुटपन में जीभ और मसूड़े पोंछने की याद नहीं रहेगी, पर यह आदत उनके जनरल डिटेल हेल्थ में सुधार लाती है और उन्हें उम्र बढ़ने के साथ अच्छी आदतें बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करती है. इस ब्लॉग ने नवजात बच्चे की जीभ कैसे साफ करें, इस बारे में आपके सभी डाउट्स दूर कर दिए होंगे. पेरेंटिंग, बेबी केयर और बुजुर्गों की देखभाल के बारे में ज्यादा जानने के लिए मायलोफैमिली वेबसाइट पर जाएं.

नन्हें मुंह की सफाई के लिए माओं की पसंद

मुलायम फिंगर ब्रश और बच्चों के लिए सही ओरल केयर प्रोडक्ट्स आपके नन्हें के मुंह की सफाई को आसान और सुरक्षित बनाते हैं.

Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2

Anti Colic Slow (S) Flow Grooved Baby Nipple - Pack of 2

BPA Free | Breast-Like Nipple | Food Grade Material | Wide Base for Better Latch | Can be Sterilized | Microwave Safe | Fits Most Standard Bottles

5763 Moms bought
₹59₹7925% Off
Rating
4.8
(118)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

419 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.